भारत को बदनाम करने से राहुल गांधी को क्या मिल रहा है?- अनुराग ठाकुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 18, नई दिल्ली: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की कोलंबिया विश्वविद्यालय में टिप्पणी पर कहा कि, "एक बार फिर राहुल गांधी ने विदेशी जमीन पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में अपना जन-आधार खो चुके राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अब सुर्खियों में रहने के लिए ओछे से ओछी हरकत करते हैं।
भारत पर झूठी टिप्पणियां करते हैं, बदनाम करने का काम करते हैं। भारत को बदनाम करने से राहुल गांधी को क्या मिल रहा है? मैं तो ये कहूंगा कि कोलंबिया की धरती पर राहुल गांधी ने जो कहा वो और कुछ नहीं बल्कि उनका मनोविकार है। उनके परिवार और उनकी पार्टी का विकास नहीं हो पा रहा है जिसे वे आपदा मानते हैं।
बड़ी-बड़ी संस्थाएं मानती हैं कि भारत में विकास दर आगे बढ़ी है लेकिन उन्हें ये विकास नहीं दिखता है। आज वे भारत की विकास दर को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाकर सवाल उठा रहे हैं। विश्व के जितने भी देश हैं, वे मान रहे हैं कि भारत की विकास दर बढ़ रही है लेकिन ये राहुल गांधी को नहीं दिखता।
फाइल फोटो- अनुराग ठाकुर, सांसद, बीजेपी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर लोकसभा में की गई आलोचना के बारे में है, जिसमें उन्होंने विदेशी मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय राजनीति में दो प्रमुख विरोधी दलों के बीच तीव्र संघर्ष को दर्शाता है, जो चुनावी माहौल और सार्वजनिक राय पर गहरा असर डाल सकता है। जनता के लिए इसका अर्थ है कि राजनीतिक बयानबाजी के कारण राष्ट्रीय छवि और विदेशी नीतियों पर चर्चा तेज हो रही है, जिससे मतदाता अपने चुनावी निर्णयों में अधिक सतर्क और सूचित हो सकते ह