विदेश

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, बांग्लादेश से क्यों छिटके ऑर्डर?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, बांग्लादेश से क्यों छिटके ऑर्डर?

भारत की टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह मजबूत करने का एक बड़ा अवसर सामने आया है.

बांग्लादेश में मजदूरों की अशांति, हड़ताल और फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित होने के बीच वहां से गारमेंट के ऑर्डर दूसरे देशों में शिफ्ट होने की बात सामने आई है. इसका फायदा भारत को मिलने का दावा किया जा रहा है.

दिल्ली और देश के व्यापारियों एवं उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इसे भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए पिछले 20 साल का बड़ा अवसर बताया है.

CTI के मुताबिक, 1 नवंबर से 18 नवंबर 2026 के बीच बांग्लादेश से 254 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,360 करोड़ रुपये के गारमेंट ऑर्डर दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं.

संगठन का दावा है कि इस बदलाव में भारत सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर सामने आया है.

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड अब भारत से कपड़े खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इससे देश के टेक्सटाइल और गारमेंट कारोबार को नई रफ्तार मिल सकती है.

ZARA, H M और M S जैसे बड़े ब्रांड भारत की ओर

CTI के अनुसार, दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड बांग्लादेश से अपने ऑर्डर हटाकर भारत समेत दूसरे देशों में दे रहे हैं. इनमें ZARA, H M, Marks Spencer (M S) और Celio जैसे ब्रांड शामिल हैं.

ये कंपनियां भारत के अलावा वियतनाम, कंबोडिया और इंडोनेशिया में भी ऑर्डर दे रही हैं. हालांकि, CTI का दावा है कि इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा भारत को मिल रहा है.

संगठन के मुताबिक, तिरुपुर, सूरत, लुधियाना, दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट कारोबार केंद्रों को इससे सीधा फायदा मिल सकता है.

अगर अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के ये ऑर्डर लंबे समय तक भारत में बने रहते हैं तो छोटे और मझोले गारमेंट उद्योगों में भी उत्पादन बढ़ सकता है. इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

मजदूरों की अशांति और बढ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।