राज्य

'भारत को बांटने की हो रही कोशिश', मरु निनाद-2026 कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'भारत को बांटने की हो रही कोशिश', मरु निनाद-2026 कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.

मोहन भागवत ने कहा कि भारत को विश्व का मार्गदर्शक बनाने के लिए केवल किसी एक संगठन, नेता या व्यक्ति के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज को संगठित होकर खड़ा होना होगा.

समाज की सामूहिक शक्ति जब जागृत होती है तो असंभव दिखाई देने वाले कार्य भी सिद्ध हो जाते हैं.

इसके लिए देश के प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले में 25, 50 या 100 ऐसे सेवाभावी, चरित्रवान और निस्वार्थ लोग तैयार होने चाहिए, जो समाज के सुख-दुख में साथ खड़े हों और अपने आचरण से दूसरों के सामने आदर्श प्रस्तुत करें.

जोधपुर के शिकारपुरा स्थित श्री राजाराम आश्रम में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत स्तरीय घोष वर्ग 'मरु निनाद-2026' के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि संघ का एक ही लक्ष्य है भारत माता की जय.

उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय है कि भारत का वैभव अमर रहे.

देश का उत्थान किसी एक समूह या नेता से नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की सक्रिय भागीदारी से संभव है.

समाज की संगठित शक्ति के भरोसे ही धर्म का संरक्षण और राष्ट्र का परम वैभव प्राप्त किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, भारत को बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं, भागवत ने इसकी तुलना अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति से की.

उन्होंने कहा भारत आज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुनिया की कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि भारत एक महान राष्ट्र बने.

उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि कौरवों के पास बड़ी सेना होने के बावजूद आपसी मतभेदों के कारण उनकी हार हुई, जबकि एकजुटता के चलते पांडव विजयी हुए, उन्होंने समाज से स्वार्थ, छोटे मतभेद और अहंकार छोड़कर एकजुट रहने की अपील की.

'दुनिया आशा भरी नजरों से भारत की ओर देख रही'

संघ प्रमुख ने कहा कि आज पूरी दुनिया आशा भरी नजरों से भारत की ओर देख रही है.

दुनिया पिछले करीब दो हजार वर्षों से जिस रास्ते पर चली है, वह उसे बेहतर दिशा में नहीं ले जा पा रहा है.

अब उसे महसूस होने लगा है कि सही रास्ता भारत के पास है, लेकिन उस रास्ते को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए भारत को स्वयं तैयार होना पड़ेगा.

स्वतंत्रता के बाद अब हमारे ऊपर

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के 2026 कार्यक्रम में दिए गए भाषण पर आधारित है, जहाँ उन्होंने भारत को ‘बाँटने’ के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दी और समाज की एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश के विभाजन और असहमति के बीच एकजुटता की आवश्यकता को उजागर करता है, जो वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक माहौल में अत्यंत प्रासंगिक है। यदि समाज वास्तव में एकजुट हो जाए तो यह राष्ट्रीय स्थिरता, सामाजिक समरसता और विकास को बढ़ावा देगा, जिससे आम जन

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।