भारत बायोटेक ने मलेरिया वैक्सीन की कीमत 40% तक घटाने का किया फैसला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
23 अक्टूबर, नई दिल्ली: मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में भारत बायोटेक ने अहम कदम उठाया है। कंपनी ने गावी और यूनिसेफ के साथ समझौते के तहत मलेरिया वैक्सीन की कीमत करीब 40 फीसदी घटाने का फैसला किया है। नई कीमत 2027 की शुरुआत तक लागू होने की उम्मीद है।
इस फैसले से 2027 से 2029 के बीच टीकाकरण कार्यक्रमों को करीब 5 करोड़ डॉलर की बचत होगी। साथ ही, 10 लाख अतिरिक्त बच्चों को वैक्सीन की पूरी खुराक देने में मदद मिलेगी।
भारत बायोटेक मॉस्किवैक ब्रांड नाम से मलेरिया वैक्सीन का निर्माण कर रही है। समझौते के तहत इसकी कीमत घटाकर 5.50 यूरो प्रति खुराक की जाएगी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2021 में इस वैक्सीन की सिफारिश की थी। वैक्सीन की चार खुराक का पूरा कोर्स मौसमी मलेरिया के अधिक प्रसार वाले क्षेत्रों में मलेरिया के मामलों को करीब 75 फीसदी तक कम कर सकता है।
वैक्सीन की कीमत घटने से वर्ष 2030 तक 5 करोड़ अतिरिक्त बच्चों के टीकाकरण के वैश्विक लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है।