राजनीति

भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग को नई ताकत, कई MoU और अनुबंधों पर हस्ताक्षर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग को नई ताकत, कई MoU और अनुबंधों पर हस्ताक्षर

सितंबर 03, नई दिल्ली: भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रेंकन के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के साथ-साथ रक्षा औद्योगिक सहयोग के पूरे दायरे की समीक्षा की।

बैठक के दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग से जुड़े कई MoUs और अनुबंधों पर हस्ताक्षर भी हुए। इनका उद्देश्य बेल्जियम की तकनीकी क्षमता को भारत के कौशल, उत्पादन क्षमता और बड़े पैमाने के साथ जोड़ना है। इससे रक्षा तकनीक, औद्योगिक सहयोग और भविष्य की संयुक्त परियोजनाओं के लिए नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा इस संवाद ने रक्षा और सुरक्षा समेत द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार किया है। राजनाथ सिंह ने भारतीय और बेल्जियम की रक्षा कंपनियों के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

फोटो: X/ SpokespersonMoD

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।