देश

भारत-बेल्जियम संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी, हजारों भारतीय सैनिकों का बलिदान साझा स्मृति का हिस्सा : पीएम मोदी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-बेल्जियम संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी, हजारों भारतीय सैनिकों का बलिदान साझा स्मृति का हिस्सा : पीएम मोदी

Date-3 September 2026, Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत और बेल्जियम के ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की जड़ें इतिहास में गहरी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में हजारों भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान दोनों देशों की साझा स्मृति का अहम हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और लोगों के बीच मजबूत संपर्क भारत और बेल्जियम को स्वाभाविक साझेदार बनाते हैं।

हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और बेल्जियम के बीच विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ। इन समझौतों में रक्षा, खाद्य और स्वच्छ ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।