खेल

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन

भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज करवा लिया.

वह भारत के लिए वर्ल्ड वुमेंस रेसलिंग चैंपियन का खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं.

सीधे-सीधे कहा जाए, तो मनीषा भारत के लिए पहली महिला पहलवान बनीं, जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. मनीषा ने अमेरिकी पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर कमाल किया.

59 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय महिला पहलवान ने यह कमाल किया. खिताबी मुकाबला बहुत ही दिलचस्प रहा. मनीषा ने हारे हुए मैच में जीत अपने नाम की.

एक वक्त पर लग रहा था कि मैच मनीषा के हाथ से निकल जाएगा और भारत को सिल्वर से यानी रनरअप रहकर ही संतोष करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत की बेटी ने दमदार वापसी के साथ जीत अपने नाम की.

Manisha Becomes India's First Women's World Champion https://t.co/zfwDKWa4ru

United World Wrestling (@wrestling) October 30, 2026

0-6 के स्कोर के बाद की वापसी

मनीषा के लिए मुकाबले की शुरुआत बहुत खराब हुई थी. एक वक्त पर अमेरिकी पहलवान से 0-6 से पिछड़ गई थीं.

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी की हार पक्की दिख रही थी, लेकिन उन्होंने दमदार वापसी करते हुए 8-6 से जीत अपने खाते में डाली.

सुशील कुमार के बाद दूसरी पहलवान

मनीषा भारत की दूसरी ऐसी पहलवान बन गईं, जिन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन का खिताब जीता. इससे पहले सुशील ने 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग का खिताब जीता था.

पहली बार तीन भारतीय पहलवान फाइनल में

यह पहला मौका है कि जब इस प्रतियोगिता के एक ही आयोजन में तीन भारतीय महिला पहलवानों ने गोल्ड मेडल के मुकाबलों में जगह बनाई.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।