भारत दौरे पर मार्को रुबियो, डॉ. एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 20, नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। मार्को रुबियो आज दोपहर मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
वार्ता में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा व महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक के अलावा, मार्को रुबियो मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों सहित 160 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके साथ ही मार्को रुबियो ‘फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम अमेरिका के इतिहास और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। भारत यात्रा से पहले मार्को रुबियो ने भारत, अमेरिका व्यापार समझौते पर जोर देते हुए कहा कि हम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं।
FILE PHOTO