खेल

भारत से डिफेंड नहीं हुए 212 रन, अफगानिस्तान ने मैच कराया टाई; फिर हुए 2 सुपर ओवर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत से डिफेंड नहीं हुए 212 रन, अफगानिस्तान ने मैच कराया टाई; फिर हुए 2 सुपर ओवर

आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम सात बजे से खेला जाएगा.

इसके बाद दूसरा टी20 15 सितंबर को और तीसरा व अंतिम टी20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

भारत-अफगानिस्तान के पहले टी20 मैच से पहले सोशल मीडिया पर दोनों टीमों का 17 जनवरी 2024 को खेला गया मैच चर्चा में है. इस मैच का नतीजा 2 सुपर ओवर से निकला था.

22 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद भी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 212 रन बना डाले थे. हालांकि, अफगानिस्तान ने भी ठीक इतने ही रन बना दिए. फिर मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम पहले खेलने उतरी थी. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. भारत ने सिर्फ 22 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे.

यशस्वी जायसवाल 04, विराट कोहली 00, शिवम दुबे 01 और संजू सैमसन 00 पर आउट हुए थे.

रोहित और रिंकू ने की थी 180 रनों की साझेदारी

22 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा.

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने 190 रनों की नाबाद साझेदारी की. रोहित शर्मा ने 69 गेंद में नाबाद 121 रनों की पारी खेली. उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं रिंकू ने 39 गेंद में नाबाद 69 रन ठोके.

उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले.

अफगानिस्तान ने मैच कराया टाई, फिर हुए 2 सुपर ओवर

213 रन चेज करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने तूफानी शुरुआत की.

ओपनर इब्राहिम जादरान ने 41 गेंद में 50 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंद में 50 रनों की पारी खेली. फिर तीन नंबर पर आए गुलबदीन नैब ने 23 गेंद में 55 रन ठोक दिए. अंत में मोहम्मद नबी ने सिर्फ 16 गेंद में 34 रन बना दिए.

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बनाए, और मैच टाई रहा.

<p style="text-al

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच, जिसमें भारत ने 212 रन के साथ डिफेंड नहीं किया और टाई हुआ, इसने खेल प्रशंसकों में चर्चा बढ़ा दी। यह घटना सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच बढ़ते क्रीडात्मक संबंधों का प्रतीक है, जो राजनीतिक और सांस्कृतिक बंधनों को मजबूत करता है। सीरीज के बाद सुपर ओवर और आगे के मैचों से दर्शकों को रोमांच और प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा, जिससे खेल प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ेगा और राष्ट्रीय गर्व की भावना जागृत होगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।