भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
न्यूजीलैंड में लगातार तीन मैच जीतने के बाद टीम इंडिया चौथा टी20 मैच हार गई. कीवी टीम ने ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को 87 रनों से शिकस्त दी.
घर पर पिछले साढ़े सालों में भारत के खिलाफ पहली बार न्यूजीलैंड ने कोई टी20 मैच जीता है. यहां जानें इस जीत के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने क्या कुछ कहा.
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 259 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 172 रन ही बना सकी.
मैच के बाद मिचेल सैंटनर ने कहा, "हां, जाहिर है कि टॉस फिर से हार गए थे, लेकिन मुझे लगता है कि हवा की वजह से आज रात (शुक्रवार) ओस उतनी नहीं पड़ी. 260 का लक्ष्य निश्चित रूप से अच्छा है, लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है और मुझे लगता है कि हमने ऐसा ही किया."
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमने पिच को अच्छे से समझ लिया था. शुरुआत में गेंदें तेजी से आ रही थीं, और फिर हमने उसी लेंथ पर गेंदबाजी जारी रखी.
बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, और हम शुरुआत में ही विकेट लेने में कामयाब रहे, जो पावरप्ले में बहुत मायने रखता है."
सैंटनर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इस मुकाबले में हमारी लाइन और लेंथ बहुत अच्छी थी और पिच से भी थोड़ी मदद मिल रही थी. हम ज्यादातर मैचों में ऐसी ही पिच चाहते हैं.
इसी कारण जब हमें अच्छी उछाल वाली पिच मिलती है और हम सही जगह गेंदबाजी करते हैं, तो सब कुछ बहुत अच्छा होता है"
ऑकलैंड का मैदान गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल माना जाता है, क्योंकि यहां सीधी बाउंड्री काफी छोटी हैं.
सैंटनर अपनी टीम की गेंदबाजी से काफी खुश थे, क्योंकि वह भारत को 172/9 पर रोकने में सफल रहे. उन्होंने कहा, "मैं काफी खुश हूं. यह एक मुश्किल मैदान है.
हमने उन्हें तेज और उछाल वाली गेंदों का सामना करने पर मजबूर किया, जिससे उन्हें मुश्किल विकल्प चुनने पड़े. कुछ गेंदें हवा में गईं, जो हमारे लिए अच्छा रहा.
हालांकि, कुछ कैच भी छूटे, लेकिन यहां हवा के कारण गेंद का दिशा बदलना आम बात है."
यह भी पढ़ें-
<p st
📡 स्रोत: ABP Live Khel