भारत ने जलवायु परिवर्तन पर और अधिक ठोस कार्रवाई तथा पेरिस समझौते के शीघ्र कार्यान्वयन का आह्वान किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत ने फ़िजी में आयोजित कॉप-31 बैठक से पूर्व आयोजित सत्र में जलवायु परिवर्तन पर और अधिक ठोस कार्रवाई तथा पेरिस समझौते के शीघ्र कार्यान्वयन का आह्वान किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जलवायु संबंधी दृष्टिकोण में मौजूदा कमियों को दूर करना, वर्तमान जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करना और वैश्विक तापमान वृद्धि को डेढ डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लक्ष्य की दिशा में विकास को गति देना आवश्यक है।
श्री यादव ने क्षमता निर्माण और कार्यान्वयन के पर्याप्त साधनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव, अमीना जे मोहम्मद और यू.एन.एफ.सी.सी.सी. के कार्यकारी सचिव साइमन स्टिल के साथ जलवायु, अनुकूलन और न्यायसंगत परिवर्तन पर चर्चा की। उन्होंने यूरोपीय जलवायु आयुक्त वोपके होएकस्ट्रा से भी मुलाकात की।