भारत और जापान का द्विपक्षीय हवाई अभ्यास वीर गार्जियन 2026 संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल का द्विपक्षीय हवाई अभ्यास वीर गार्जियन 2026 आज जोधपुर वायु सेना स्टेशन में संपन्न हुआ। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास से दोनों वायु सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मदद मिली।
अभ्यास के दौरान, भारतीय वायु सेना ने सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस सहित विभिन्न लड़ाकू विमानों को शामिल किया। वहीं, जापान की वायु आत्मरक्षा बल ने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ हिस्सा लिया।
मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास से भारत और जापान के बीच रक्षा साझेदारी में सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।