व्यापार

भारत-जर्मनी के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-जर्मनी के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: भारत और जर्मनी के बीच औद्योगिक सहयोग बढ़ाने को लेकर अहम बैठक हुई है। भारत की ओर से इस बैठक में केंद्रीय उद्योग एंव वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हिस्सा लिया, वहीं जर्मनी की ओर से आर्थिक मामलों और ऊर्जा मामलों की मंत्री कैथरीना राइखे ने भाग लिया। बैठक में AI, सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में महत्वपूर्ण खनिज, ग्रीन हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही भारत के औद्योगिक और डिजिटल इकोसिस्टम में निवेश बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई। बैठक में भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते यानी FTA को दोनों देशों के कारोबार के लिए गेम-चेंजर बताया गया।

इससे भारत और जर्मनी के उद्योगों को अपनी कारोबारी क्षमता बढ़ाने और नए अवसर हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।

फोटो- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जर्मनी की मंत्री कैथरीना राइखे सोर्स- एक्स (Piyush Goyal)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।