खेल

आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव

स्मृति मंधाना की नजर आज अपनी पहली टी20 सीरीज जीत पर होगी.

भारतीय महिला क्रिकट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 आज नया रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं.

मेहमान टीम के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है.

स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी.

जिम्बाब्वे को 144 रनों पर रोककर टीम ने लक्ष्य 16वें ओवर में हासिल कर लिया था.

दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला था, जिन्होंने कोई विकेट नहीं लिया लेकिन बल्ले से 49 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली.

हालांकि फुल टाइम कप्तान बनने के बाद अपनी पहली पारी खेल रहीं स्मृति कुछ खास नहीं कर पाई थी, उन्होंने 6 गेंदों में 9 रन बनाए थे.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज (18 अक्टूबर) शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टॉस 6:30 बजे होगा.

कहां देखें लाइव

भारतीय महिला बनाम जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.

शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच संतुलित पिच मानी जाती है, जिसमें बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मदद रहती है.

शुरुआत में यहां उछाल रहता है, बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है और इसका फायदा बल्लेबाजों को होता है. जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच स्लो होती है और स्पिनर्स को मदद मिलती है.

इसलिए यहां टॉस जीतने वाली कप्तान पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है.

भारतीय स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, शेफाली वर्मा, ऋच

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।