विदेश

पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी

भारत में वनडे और टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली वेस्टइंडीज टीम ने बांग्लादेश में भी कमाल कर दिया. ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट से बाजी मारी.

बांग्लादेश से मिले 170 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज अब 1-0 से आगे हो गया है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में शानदार शुरुआत रही.

ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए 20.5 ओवर में 112 रनों की साझेदारी. कैंपबेल 55 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद किंग और केवम हॉज ने वेस्टइंडीज को कोई और झटका नहीं लगने दिया और जीत दिला दी.

ब्रैंडन किंग 115 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं हॉज ने 27 गेंदों 4 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए.

🚨 WEST INDIES IN TESTS SINCE 2024 - Won a Test in Australia. ✅ - Won a Test in Pakistan. ✅ - Batted 163.3 overs in New Zealand to get a draw ✅ - Won a Test in Bangladesh ✅ West Indies Test cricket is improving 🔥 https://t.co/6mqHsuAoGG

Johns. (@CricCrazyJohns) October 31, 2026

पहले टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 142 रनों पर ढेर हो गई. 79/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए मेजबान टीम ने अपने बाकी 4 विकेट 63 रन जोड़कर गंवाए.

जाकिर अली 22 रन बनाकर जोमेल वार्रिकान का शिकार बने. हसन महमूद भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. तैजुल इस्लाम 16 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर आउट हुए.

हालांकि, नईम हसन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्ह

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।