खेल

भारत के खिलाफ टी20 मैच पर बोले जापान के कप्तान, 'हम सिर्फ इस मौके का...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत के खिलाफ टी20 मैच पर बोले जापान के कप्तान, 'हम सिर्फ इस मौके का...'

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर (मंगलवार) को ऐतिहासिक इकलौता टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा.

भारत और जापान के बीच यह मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत करने के लिए होगा. मैच को लेकर जापान के कप्तान केंडल कादोवाकी-फ्लेमिंग ने बात की.

उन्होंने कहा कि उनकी टीम सिर्फ इस मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतरेगी, बल्कि यह दिखाने के लिए मैदान पर आएगी कि वो क्या कर सकते हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कादोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा, "यह बेहद रोमांचक है और मुझे लगता है कि अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों का जापान आना यहां क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा विकास है.

कुछ साल पहले तक हमने शायद सोचा भी नहीं होगा कि इसे आयोजित करना संभव होगा."

सिर्फ मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतरेगी टीम

जापान के कप्तान ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी टीम सिर्फ मैच का जश्न मनाने के लिए नहीं उतरेगी, बल्कि टीम यह भी दिखाएगी कि वे कर सकते हैं.

कादोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा, "भारत के खिलाफ खेलने का मौका जितना भी रोमांचक होगा, हम सिर्फ इस मौके का जश्न मनाने के लिए नहीं उतर रहे हैं. हम यह दिखाने के लिए उतरेंगे कि पुरुष टीम के रूप में हम क्या कर सकते हैं.

जाहिर है कि भारत जैसी टीम के पास तेज गेंदबाजी, बल्लेबाजी और स्पिन हर विभाग में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं.

इसलिए वर्ल्ड लेवल के खिलाड़ियों और उस प्रारूप में दुनिया की बेस्ट टीम को खेलते हुए देखना हमारे लिए शानदार अनुभव होगा."

यह भी पढ़ें: <a title="सिराज को नहीं चाहिए आराम!

लंबे ब्रेक पर दिया बड़ा बयान, 'अगर मैं...'" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/mohammed-siraj-do-not-need-long-break-says-break-my-rhythm-and-cost-me-pace-3187462" target="_self">सिराज को नहीं चाहिए आराम!

लंबे ब्रेक पर दिया बड़ा बयान, 'अगर मैं...'

जापान के कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा, "उम्मीद है कि यह फुल मेंबर देशों के खिलाफ खेलने और प्रतिस्पर्धा करने के लंबे इतिहास की दिशा में पहला कदम होगा."

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।