भारत की कृषि विविधता देश की बड़ी ताकत: डॉ. पी.के. मिश्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 12, नई दिल्ली: नई पौध किस्मों के विकास और पारंपरिक बीजों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार समारोह का भी आयोजन किया गया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि जैव विविधता के संरक्षण में किसानों के योगदान को सम्मान देना और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और देश के विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि भारत की कृषि विविधता देश की बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग कृषि-जलवायु क्षेत्रों में किसानों ने स्थानीय मिट्टी, जल उपलब्धता, जलवायु और खाद्य प्राथमिकताओं के अनुरूप फसलों की कई किस्में विकसित की हैं और उनका संरक्षण भी किया है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार पौध आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण और उनके वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कृषि जैव विविधता को सुरक्षित रखने और पारंपरिक बीजों के संरक्षण में किसानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बाइट: डॉ. पी.के. मिश्रा, प्रधान सचिव, प्रधानमंत्री
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत की कृषि विविधता को बढ़ावा देने के लिए पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PM&CA) का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम नई पौध किस्मों के विकास और पारंपरिक बीजों के संरक्षण पर केंद्रित है, जिससे किसानों के पास अधिक विकल्प और बेहतर फसल गुणवत्ता मिलती है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह कृषि नवाचार को प्रोत्साहित करती है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि किसानों को बेहतर आय और स्थिर उत्पादन मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होग