विदेश

भारत ने लाल सागर क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत ने लाल सागर क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की

पाकिस्तान नौसेना के एक पोत और एक भारतीय युद्धपोत के बीच हुई टक्कर के बारे में जायसवाल ने कहा कि भारत ने अपने विरोध पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का संज्ञान लिया है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों और दुष्प्रचारों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। श्री जायसवाल ने कहा कि पीएनएस हुनैन ने भारतीय नौसैनिक जहाज को खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की।

यह कार्रवाई भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 में हुए उस समझौते का गंभीर उल्लंघन थी, जिसमें दोनों देशों ने सैन्य अभ्यास और अन्य सैन्य गतिविधियों की पहले से जानकारी एक-दूसरे को देने की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान के अंतर्गत समुद्र में नौसैनिक इकाइयों को एक-दूसरे से कम से कम तीन समुद्री मील की दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पोत ने समुद्र में टक्करों की रोकथाम संबंधी अंतर्राष्ट्रीय नियमों का भी उल्लंघन किया। श्री जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को एक बार फिर सलाह दी गई है कि वह सुनिश्चित करे कि उसकी सैन्य इकाइयां उचित सावधानी बरतें और दोनों देशों के बीच हुए संबंधित समझौतों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि आईएनएस कोलकाता को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और वह अभी भी समुद्र में है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।