भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों का राजधानी की घेराबंदी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में अब लोकतंत्र नहीं रहा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तानाशाही चलाई जा रही है.
प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने और उसे नष्ट करने में सहयोग करने वाले लोग देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहे हैं.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि पहले 254 सांसदों के साथ मारपीट की गई और उन्हें पूरी तरह अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया, जिससे उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ.
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया. प्रियंका गांधी ने कहा, 'इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की घेराबंदी कर दी गई.
दिल्ली को चारों ओर से बैरिकेडिंग करके सील कर दिया गया, ट्रेनों और मेट्रो सेवाओं को रोका गया, इंटरनेट बंद कर दिया गया और जगह-जगह चेक पोस्ट बना दिए गए.
मोदी-शाह चला रहे तानाशाही: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी के मुताबिक, अपने संवैधानिक अधिकार के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक-युवतियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया.
प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए.
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह इस बात का प्रमाण नहीं है कि चुनाव में धांधली निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से हुई है और सरकार अपनी वैधता पर उठ रहे सवालों और जवाबदेही की मांग से भयभीत है.
उन्होंने दावा किया, 'भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा.
यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा चलाई जा रही तानाशाही है.
अभिजीत दीपके को पुलिस ने किया डिटेन
<p style="text-align
📡 स्रोत: ABP Live