राज्य

भारत के महत्‍वकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत के महत्‍वकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारत के महत्‍वकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता केजीपी 12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। यह परियोजना के चार साल पूरे होने के ठीक एक दिन बाद हुआ है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 4 शावकों का जन्म आशा, दृढ़ता और भारत में चीता संरक्षण की बढ़ती सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कुनो और प्रोजेक्ट चीता परिवार को हार्दिक बधाई दी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।