भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान ने अपनी एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) में भारतीय नौसेना के एक पोत की कार्रवाई को लेकर भारत के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस मामले में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक (Charge d' Affaires) को तलब किया और घटना को उकसाने वाली और अस्वीकार्य कार्रवाई बताया.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह घटना 15 सितंबर 2026 को पाकिस्तान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में हुई.
मंत्रालय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान नौसेना के द्विवार्षिक अभ्यास SEASPARK-26 के दौरान भारतीय पोत ने पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज के बेहद करीब आकर आक्रामक तरीके से पैंतरेबाजी की. इसके चलते दोनों पोतों के बीच संपर्क हुआ.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान का नौसैनिक जहाज PNS हुनैंन (F-273) भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन डिस्ट्रॉयर से टकरा गया था.
जिससे उसके अगले हिस्से में एक बड़ा गड्ढा (डेंट) पड़ गया, जिसके बाद वह मरम्मत के लिए बंदरगाह लौट गया है.
पाक ने कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया
पाकिस्तान ने कहा कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय कानून और 1991 के सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की पूर्व सूचना से जुड़े द्विपक्षीय समझौते का गंभीर उल्लंघन है.
पाकिस्तान के अनुसार, इस कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हुआ.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायोग के प्रभारी राजनयिक से कहा कि वह भारत सरकार तक पाकिस्तान का कड़ा विरोध पहुंचाएं.
पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत की इस "आक्रामक कार्रवाई" को पूरी तरह खारिज करता है.
समझौतों का पालन करने की अपील
पाकिस्तान ने भारत से अंतरराष्ट्रीय कानून और दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सख्ती से पालन करने को कहा.
खास तौर पर समुद्र में ऐसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किए गए समझौतों का पालन करने की अपील की गई.
पाकिस्तान ने बताया कि नई
📡 स्रोत: ABP Live