राज्य

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, देश और राज्य के विकास की मंगल कामना।

Short Headline: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

02 नवंबर, देवघर: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा के बाद वे मंदिर प्रांगण स्थित प्रशासनिक भवन के कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रतीक चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान न्यायाधीश अपरेश सिंह, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एसपी प्रवीण पुष्कर, डीसी पीयूष सिन्हा सहित कई न्यायिक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।