राज्य

भारत नेपाल की अखंडता और एकता की प्रतीक ‘गंगा कलश यात्रा’ हरिद्वार से रवाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत नेपाल की अखंडता और एकता की प्रतीक ‘गंगा कलश यात्रा’ हरिद्वार से रवाना

विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जल कलश को नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना किया गया।

18 नवम्बर 2026, हरिद्धार: गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम से लाया गया गंगाजल हरिद्वार पहुंचा। गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश, जल कलश लेकर मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर पहुंचे, जहां निरंजनी अखाड़े के सचिव और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज ने उनका स्वागत किया।

आज विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जल कलश को नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा की शुरुआत गंगोत्री धाम से हुई। यह कलश यात्रा हरिद्धार से मुरादाबाद और लखनऊ होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचेगी। इस पवित्र जल से पूरे वर्ष भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज ने गंगाजल के कलश को सिर पर धारण कर मां गंगा के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को दिव्य और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इसमें सभी संतों ने अपना योगदान दिया है।

(

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गंगा कलश यात्रा नेपाल की अखंडता और एकता का प्रतीक है, जिसमें गंगोत्री धाम से लाया गया पवित्र जल कलश हरिद्वार से निकलकर काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहा है। यह परम्परागत धार्मिक अनुष्ठान भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक और ऐतिहासिक बंधनों को उजागर करती है, साथ ही परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है। आम जनता के लिए इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, धार्मिक एकजुटता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।