भारत-नेपाल खुफिया जानकारी साझा करने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर सहमत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और नेपाल खुफिया जानकारी साझा करने, समन्वित अभियान चलाने और आधुनिक निगरानी तकनीक का उपयोग करके सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। यह सहमति भारत के सशस्त्र सीमा बल और नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल के बीच काठमांडू में आज संपन्न हुई 10वीं भारत-नेपाल समन्वय बैठक में बनी।
तीन दिन की इस बैठक की सह-अध्यक्षता सशस्त्र पुलिस बल के महानिदेशक संजय सिंघल और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के महानिरीक्षक नारायण दत्त पौडेल ने की।
दोनों पक्ष मानव तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी, जाली मुद्रा और सीमा पार होने वाले अन्य अपराधों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई तेज करने पर सहमत हुए। उन्होंने तीसरे देश के नागरिकों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए सीमा बिंदुओं पर जांच और दस्तावेजों के सत्यापन को और सख्त करने का भी निर्णय लिया।
बैठक में स्मार्ट सीमा प्रबंधन प्रणाली को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रमुख जांच चौकियों पर सामान स्कैन करने वाली मशीनें और मेटल डिटेक्टर लगाने और ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ाने पर बात हुई।