व्यापार

भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

Marking : Lead All

भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रक्सौल आईसीपी का दौरा कर अधिकारियों व हितधारकों से संवाद किया। उन्होंने व्यापार के जरिए भारत-नेपाल संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।

12 सितंबर , पटना (पटना , बिहार) : नेपाल में भारत के राजदूत महामहिम श्री नवीन श्रीवास्तव, भा. वि. स., शुक्रवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित सीमा शुल्क एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी), रक्सौल पहुंचे। वे अपराह्न करीब 3 बजे नेपाल से भारत आए और आईसीपी परिसर का दौरा किया।

दौरे के दौरान उन्होंने आईसीपी के मुख्य भवन में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर रक्सौल सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त श्री प्रदीप कुमार के अलावा अधीक्षक एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI), सशस्त्र सीमा बल (SSB), पादप संगरोध (PQ), भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), आईसीडी नेपाल तथा अन्य संबंधित विभागों एवं हितधारक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

अपने संबोधन में राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से आपसी संबंधों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सीमा व्यापार से जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

आईसीपी रक्सौल भारत-नेपाल के बीच महत्वपूर्ण व्यापारिक संपर्क केंद्र है। ऐसे में राजदूत के दौरे को दोनों देशों के बीच व्यापारिक एवं सीमा-पार सहयोग को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस स्टोरी फोल्डर में :

वीडियो

Caption :नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रक्सौल आईसीपी का दौरा कर अधिकारियों व हितधारकों से संवाद किया। उन्होंने व्यापार के जरिए भारत-नेपाल संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करने का विषय इस खबर का मुख्य केंद्र है, जहाँ भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रक्सौल आईसीपी का दौरा कर व्यापारिक संवाद पर बल दिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए अनिवार्य है, तथा सीमा शुल्क एकीकरण से दोनों पक्षों को लाभ मिलेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि व्यापार में वृद्धि से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कच्चे माल और उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहेंगी और सीमा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।