व्यापार

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता पर बड़ी खुशखबरी, Zealand संसद में हो गया पास, निवेश मंत्री मैक्ले ने लागू होने की बता दी तारीख

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता पर बड़ी खुशखबरी, Zealand संसद में हो गया पास, निवेश मंत्री मैक्ले ने लागू होने की बता दी तारीख

India-New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री ने इसके लागू होने के समय पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि अगले महीने लागू होने की उम्मीद है.

दोनों देश समझौते को लागू करने के लिए जरूरी आधिकारिक दस्तावेजों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने एएनआई को बताया कि न्यूजीलैंड की संसद इस समझौते को मंजूरी दे चुकी है.

इसके तहत भारतीय निर्यातकों को समझौता लागू होने के पहले दिन से ही न्यूजीलैंड के बाजार में बिना शुल्क के सामान भेजने की सुविधा मिलेगी. मैक्ले ने कहा कि समझौता अब लागू होने के काफी करीब है.

न्यूजीलैंड की संसद में इसे 93 सांसदों ने समर्थन दिया, जबकि 26 ने इसके खिलाफ वोट किया. #WATCH | Wellington, New Zealand: On New Zealand Parliament passing legislation to implement ​an FTA with India, ‌New Zealand Trade Minister Todd McClay says, "We’re very close now.

It passed in our Parliament with a significant majority — 93 votes to 26. That sends a signal that...

pic.twitter.com/LwK4ttlj5Z — ANI (@ANI) September 19, 2026 औपचारिक प्रक्रिया हो रही पूरी मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि दोनों देश अब समझौते को लागू करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं.

मैक्ले के मुताबिक, अगले एक महीने के भीतर इसके लागू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में H-1B वीजा को लेकर बड़ा बदलाव, छंटनी करने वाली कंपनियों पर होगी नजर न्यूजीलैंड की संसद में 15 सितंबर को मिली थी मंजूरी न्यूजीलैंड की संसद ने 15 सितंबर को भारत के साथ हुए समझौते को लागू करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी.

इसे 93 सांसदों ने समर्थन दिया, जबकि 29 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया. इसके बाद 17 सितंबर को इसे अंतिम मंजूरी भी मिल गई. मैक्ले ने कहा कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ा मौका है.

समझौते के तहत न्यूजीलैंड पहले ही दिन से भारतीय सामान पर टैरिफ यानी आयात शुल्क को शून्य करने के लिए प्रतिबद्ध है.

समझौते से क्या होगा फायदा मैक्ले ने कहा कि इस समझौते के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच केमिकल, फार्मास्यूटिकल्स और मशीनरी के कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है.

उन्होंने कहा कि सेवाओं, खासकर आईटी और कम्युनिकेशन सेक्टर में भी दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ने की काफी संभावना है.

मंत्री के मुताबिक, न्यूजीलैंड को भारत में अपने खाद्य उत्पादों, मशीनरी, सेवाओं और निवेश के लिए ज्यादा बाजार मिलने की उम्मीद है.

उन्होंने इस समझौते को दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए फायदेमंद समझौता बताया. 9 महीनों तक चली बातचीत मंत्री मैक्ले ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड ने एक-दूसरे पर भरोसा जताते हुए इस समझौते की सभी शर्तों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है.

दोनों देशों की सरकारों ने भरोसा जताया है कि वे समझौते में किए गए वादों को पूरा करेंगी.

करीब नौ महीने चली बातचीत के बाद 27 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए थे.

इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड में भारतीय सामान के निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने बैन किए CNN समेत 3 बड़े मीडिया संस्थान, लगाए ये गंभीर आरोप 2030 तक दोगुना व्यापार का लक्ष्य मैक्ले ने बताया कि प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों देशों के बीच करीब 4 अरब न्यूजीलैंड डॉलर का कारोबार होता है.

मैक्ले को उम्मीद है कि नए FTA के लागू होने के बाद दोनों देश तय लक्ष्य को भी पार कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड के विदेश मामलों और व्यापार मंत्रालय ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. मैक्ले ने यह भी कहा कि FTA से दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है.

इससे छात्रों, प्रोफेशनल्स, पर्यटकों और कारोबारी यात्रियों के लिए दोनों देशों के बीच आना-जाना आसान हो सकता है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।