खेल

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग होश उड़ा देगी, देर से उठे तो मिस कर देंगे एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

न्यूजीलैंड में जब भी मैच होते हैं तो टाइमिंग भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल रहती है. भारतीय फैंस की नजरें मैच की टाइमिंग पर रहती हैं.

हालांकि, न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज के मैच की टाइमिंग भारतीय समय को ध्यान में रखते हुए रखी गई थी.

भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे टी20 सीरीज के मैच शुरू होते थे तो सुबह साढ़े सात बजे वनडे सीरीज के मैच शुरू होते थे. हालांकि, टेस्ट मैचों की टाइमिंग आपके होश उड़ाने वाली है.

भारत और न्यूजीलैंड के दोनों टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार, सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे.

यानी अगर आप भारत में रहते हैं तो देर से सोकर उठते हैं तो आप पूरा एक्शन मिस कर देंगे. टॉस की बात करें तो 3 बजे टॉस होगा. वहीं खेल की शुरुआत 3:30 बजे से होगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 से 23 नवंबर वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा.

इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च के हैग्ली ओवल में खेला जाएगा.

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों की टाइमिंग

पहला सेशन- सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक लंच ब्रेक- सुबह 5:30 बजे से 6:10 बजे तक

दूसरा सेशन- सुबह 6:10 बजे से 8:10 बजे तक

टी ब्रेक- सुबह 8:10 बजे से 8:30 बजे तक तीसरा सेशन- सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक

टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज.

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम- टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विके

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, और मैचों की टाइमिंग भारतीय दर्शकों के लिए बड़ी चुनौती बनी रहेगी। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में समय का अंतर फैंस की लाइव देखने की क्षमता पर सीधे असर डालता है। यदि मैच देर से शुरू होते हैं, तो कई भारतीय प्रशंसक समय पर नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे वे लाइव अनुभव से वंचित रहेंगे। इस कारण से फैंस को अपनी दिनचर्या समायोजित करनी पड़ेगी, जिससे घरेलू कार्यक्रमों और काम के समय पर भी असर पड़ सकता है, और क्रिकेट क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।