खेल

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे ODI में पानी से भर जाएगा मैदान! मौसम पर आया ताजा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-न्यूजीलैंड तीसरे ODI में पानी से भर जाएगा मैदान! मौसम पर आया ताजा अपडेट

कल, मंगलवार 10 नवंबर को भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना सकती है.

मगर खराब मौसम टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. दरअसल हैमिल्टन में लगातार तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना है.

मैच से एक दिन पहले यानी सोमवार, मैच के दिन यानी मंगलवार और फिर बुधवार को भी भयंकर बारिश आने का अनुमान है.

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा.

पहले दोनों मैचों में बारिश ने दखल दिया था, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया ने बाजी मारी थी.

मगर हैमिल्टन की परिस्थितियां अलग होंगी, क्योंकि लगातार बारिश के चलते मैदान पानी से सराबोर भी हो सकता है.

तीन दिन तक झमाझम बारिश

सामने आई ताजा तस्वीरें तीसरे वनडे मैच के लिए अच्छी खबर नहीं दे रही हैं.

सोमवार को दोपहर में 50-60 प्रतिशत, वहीं शाम और रात के समय 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है. अब मैच के दिन यानी 10 नवंबर की बात करें तो हालात और भी बुरे नजर आ रहे हैं.

न्यूजीलैंड के समयानुसार मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होता है.

हैमिल्टन का वेदर फोरकास्ट देखें तो दोपहर 3 बजे से लेकर रात 12 बजे तक 75 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. ऐसे में मैच पूरा होना तो दूर, खेल शुरू होना भी मुश्किल लग रहा है.

मैच के एक दिन बाद यानी बुधवार को भी हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं. बुधवार को भी हैमिल्टन में 15-20 प्रतिशत बारिश की संभावना है.

पहले 2 मैचों में भी आई बारिश

पहला वनडे मैच ऑकलैंड में खेला गया था, जहां टीम इंडिया 186 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी.

मगर दूसरी पारी में बारिश के दखल के बाद टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला था. भारतीय टीम ने वह मैच 5 विकेट से जीत लिया था.

दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला गया, जहां बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ और मुकाबले को 47-47 ओवर कर कर दिया गया था.

कीवी टीम केवल 134 रनों प

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ODI मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाने वाला है, पर लगातार तीन दिन बारिश के कारण मैच पर पानी फेरने का खतरा है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत 3-0 की अजेय बढ़त बना सकता है, जिससे विश्व कप के लिए उनकी स्थिति मजबूत होगी, जबकि मौसम की अनिश्चितता टीम की रणनीति और प्रशंसकों के अनुभव को प्रभावित कर सकती है। अगर बारिश से मैच रद्द या स्थगित होता है, तो खिलाड़ियों की फॉर्म, टीम के मनोबल और दर्शकों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ेगा, जिससे आर्थिक और मनोरंजन दोनो

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।