व्यापार

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों को 100% शुल्क-मुक्त प्रवेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, भारतीय उत्पादों को 100% शुल्क-मुक्त प्रवेश

अक्टूबर 19, नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राता की मौजूदगी में व्यापार समझौते पर मुहर लगी। समझौते के तहत भारतीय उत्पादों को न्यूजीलैंड के बाजार में पहले दिन से 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त प्रवेश मिलेगा। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह समझौता कल से लागू होगा।

इस मौके पर वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, कृषि सचिव आतिश चंद्र, विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विनोद के. जैकब और संयुक्त सचिव पेटल ढिल्लों भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME), किसानों और महिला उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। इससे कपड़ा, चमड़ा, कृषि और फार्मा समेत कई प्रमुख क्षेत्रों के निर्यात को लाभ मिलने की उम्मीद है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।