भारत का पहला स्वदेशी महासागर पोत ‘सागर मंथन’ लॉन्च
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 09, नई दिल्ली: भारत ने स्वदेशी समुद्री तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोलकाता में भारत के पहले स्वदेशी उन्नत महासागर अनुसंधान पोत 'सागर मंथन' का शुभारंभ किया।'सागर मंथन' का निर्माण पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र यानी NCPOR द्वारा कराया गया है।
यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र की खोज, समुद्री अनुसंधान और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाएगा।'सागर मंथन' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'डीप ओशन मिशन' और भारत की ब्लू इकोनॉमी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पोत उन्नत समुद्री अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और सहयोग को भी मजबूत करेगा।
(Photo Caption: भारत का पहला स्वदेशी महासागर पोत ‘सागर मंथन’ लॉन्च) (Photo Source: @DrJitendraSingh)