भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कब आएगा सुधार? आतंकवाद को लेकर राहुल गांधी ने अमेरिका में दिया ये जवाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इनदिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं. जहां वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. बुधवार को राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत की.
इस दौरान एक पाकिस्तानी छात्र ने राहुल गांधी ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर सवाल किया. जिसका राहुल गांधी ने शानदार जवाब दिया.
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक भारत में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, तब तक पाकिस्तान के साथ बातचीत करना असंभव है.
भारत में आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे पाकिस्तान- राहुल गांधी पाकिस्तानी छात्र के सवाल के जवाब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच तभी बातचीत संभव है जब पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे.
शिकागो यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी छात्र के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की जान की कीमत पर पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं कर सकता.
राहुल गांधी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की संभावनाओं से पूरी तरह इनकार नहीं किया, बल्कि इसके लिए पाकिस्तान को पहले अपनी धरती से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देना और उन्हें बढ़ावा देना बंद करने की बात कही.
उन्होंने कहा कि जब तक भारत में निर्दोष लोगों की जान जा रही है, तब तक बातचीत का माहौल बनना मुश्किल है.
इजराइल और गाजा पर भी रखी अपनी बात इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति और इजरायल के साथ संबंधों पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि भारत के इजरायल के साथ मजबूत रणनीतिक रिश्ते होने चाहिए.
खासकर रक्षा क्षेत्र में आधुनिक हथियारों की खरीद और दूसरे सामरिक हितों को ध्यान में रखना जरूरी है.
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि रणनीतिक संबंधों का मतलब यह नहीं है कि गाजा में हो रही सैन्य कार्रवाई पर भारत अपनी आवाज न उठाए.
राहुल गांधी ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमलों और निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की.
इसके साथ ही उन्होंने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई को भी गलत बताया. 'वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी बात रखे भारत' राहुल गांधी ने कहा कि एक गलत कार्रवाई को दूसरी गलत कार्रवाई का आधार नहीं बनाया जा सकता.
भारत को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने सिद्धांतों और हितों के मुताबिक, स्वतंत्र रुख अपनाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि अमेरिका, रूस, चीन या इजरायल जैसे देशों के साथ संबंध होने के बावजूद भारत को वैश्विक मंच पर अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए. अमेरिका-ईरान तनाव पर भारत की भूमिका पर क्या बोले कांग्रेस नेता?
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत को ऐसे अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपनी स्वतंत्र भूमिका निभानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत की आवाज वैश्विक कूटनीति में उतनी प्रभावी नजर नहीं आ रही है, जितनी होनी चाहिए.
उन्होंने पाकिस्तान की कूटनीतिक सक्रियता का उदाहरण देते हुए कहा कि एक तरफ पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारत इस पूरे घटनाक्रम को केवल देख रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि आजादी के बाद से भारत की विदेश नीति की पहचान स्वतंत्र सोच और अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देना रही है.
उन्होंने कहा कि भारत को एक बार फिर इसी दृष्टिकोण के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
चुनावों के बहिष्कार के पक्ष में नहीं राहुल गांधी इसके साथ ही देश में चुनावी प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी ने विपक्ष की ओर से चुनावों के बहिष्कार की संभावना को खारिज कर दिया.
उन्होंने कहा कि चुनावों का बहिष्कार करना लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा.
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में हार मिलने के बावजूद कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया से पीछे नहीं हटेगी.
पार्टी चुनाव लड़ती रहेगी और व्यवस्था में मौजूद जिन कमियों पर उसे आपत्ति है, उन्हें सामने लाने का काम जारी रखेगी.
📡 स्रोत: NewsData.io