विदेश

भारत ने पवित्र शहर मक्का के पास ड्रोन हमले की निंदा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 11 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत ने पवित्र शहर मक्का के पास ड्रोन हमले की निंदा की

सितंबर 16, नई दिल्ली: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास मंगलवार को हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले की कोशिश की विदेश मंत्रालय ने निंदा की है। भारत ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल की मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभुता पर हो रहे हमलों की निंदा करता है — खासतौर पर उन हमलों की, जो नागरिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से होने वाले नौवहन की स्वतंत्रता के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।

गौरतलब है कि यह 2017 के बाद दूसरा मौका है जब हूतियों पर मक्का को निशाना बनाने की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना के बाद सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ जैसे शहरों में सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया था।

फोटो- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।