भारत के राज्य राष्ट्र की संप्रभुता और समृद्धता : राज्यपाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 17 नवंबर। लोकभवन में मंगलवार को विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इन राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के निवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता की भारत भूमि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की संकल्पना लिए हैं।
भारत के राज्य राष्ट्र की संप्रभुता और समृद्धता है। बागड़े ने राज्यों के स्थापना दिवस और इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भाषा भले अलग अलग हो, भारत भावनाओं में एक राष्ट्र है। उन्होंने सभी से राष्ट्र प्रथम की सोच से कार्य करने का आह्वान किया। इससे पहले राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के राजस्थान में रहने वाले लोगों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने।
इस दौरान सिक्किम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू—कश्मीर एवं लद्दाख, उत्तराखंड एवं झारखंड के साथ ही आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़,हरियाणा, कर्नाटक , केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी आदि के निवासियों ने राज्यपाल से मुलाकात की।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भारत के राज्य-राष्ट्र की संप्रभुता और समृद्धता पर यह खबर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के द्वारा विविधता में एकता के संदेश के साथ राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उत्सव को दर्शाती है। यह विषय भारत की संघीय व्यवस्था और उसकी ऐतिहासिक जड़ों पर प्रकाश डालता है, जहाँ हर राज्य की अपनी पहचान और इतिहास है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संघीय एकता और समावेशिता के मूल्यों को पुनः पुष्टि करती है, जो राष्ट्रीय एकता के लिए आधारभूत हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों में अपने