विदेश

भारत समिट: विदेशी प्रतिनिधियों के वीजा रद्द होने पर भड़के शशि थरूर, 'शर्म की बात है कि...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत समिट: विदेशी प्रतिनिधियों के वीजा रद्द होने पर भड़के शशि थरूर, 'शर्म की बात है कि...'

कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस आयोजित भारत समिट (Bharat Summit) में आने वाले मेहमानों के वीजा रद्द किए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की है.

उन्होंने कहा कि "जब मैं हैदराबाद पहुंचा, तो मुझे पता चला कि विदेश मंत्रालय ने इस कार्यक्रम में आने वाले 315 वक्ताओं में से 115 को भारत में प्रवेश देने से मना कर दिया गया या उनके वीजा रद्द कर दिए हैं."

उन्होंने अपने X पोस्ट में कहा कि "ऐसा लगता है कि यह सब गृह मंत्रालय के निर्देशों पर हुआ है.

यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि कानून के किस प्रावधान के तहत सरकार ने इतना कठोर कदम उठाया है लेकिन अब इसे पलटना नामुमकिन है क्योंकि यह सम्मेलन कल समाप्त हो रहा है.

कितने शर्म की बात है कि एक गौरवशाली लोकतंत्र इतना असुरक्षित हो गया है कि उसे उन आवाजों को दबाना पड़ रहा है, जिनसे उसे आलोचना का डर है.

भारत में संवाद की संस्कृति

अपने पोस्ट पर सत्ता पक्ष के लोगों की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए शशि ने एक दूसरा पोस्ट कर कहा कि भारत समिट के लिए वीजा न मिलने के बारे में मेरे ट्वीट पर आए तीखे और आक्रामक कमेंट्स देखकर मैं थोड़ा हैरान हूं.

हिंदुत्व के इन तथाकथित समर्थकों के लिए यह समझना इतना मुश्किल क्यों है कि हिंदू सभ्यता संवाद के विचारों पर बनी है?

हमारे पूर्वजों की परंपरा में यह बताया गया है कि हम दूसरे पक्ष के तर्कों को पूरी तरह समझें और उन्हें दोहरा सकें, ताकि हम उनका प्रभावी ढंग से खंडन कर सकें.

असहमति भी लोकतंत्र का हिस्सा

उन्होंने दुख जताते हुए आगे लिखा कि "अगर हम इस बुनियादी सिद्धांत को ही नकार दें कि "मैं आपकी बात से असहमत हो सकता हूं, लेकिन आपकी बात कहने के अधिकार का मैं हमेशा बचाव करूंगा", तो फिर किस तरह की राजनीतिक संस्कृति बन पाएगी?

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत समिट पर विदेशी प्रतिनिधियों के वीजा रद्द होने से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर कड़ी निंदा की। यह घटना भारत के अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्वसनीयता और कूटनीति के प्रबंधन पर सवाल उठाती है। इस खबर का महत्व है क्योंकि वीजा रद्दीकरण से वैश्विक प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है और भारत की विदेशी नीति की पारदर्शिता पर चर्चा होती है। आम जनता पर इसका असर दो पहलुओं से हो सकता है: पहले, अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और व्यापारियों का भरोसा घट सकता है, और दूसरे, भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि कमजोर हो सकती है, जिस

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।