व्यापार

भारत में SAMSUNG ने की छंटनी की घोषणा, 10 दिनों में कई कंपनियों ने 6500 लोगों को निकाला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत में SAMSUNG ने की छंटनी की घोषणा, 10 दिनों में कई कंपनियों ने 6500 लोगों को निकाला

नौकरी करने वालों के लिए सितंबर का महीना टेंशन के साथ शुरू हुआ है. दुनियाभर की कई बड़ी तकनीकी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है.

भारत में सैमसंग ने भी अपने टेलीविजन कारोबार से जुड़े करीब 80 से 100 अधिकारियों को हटा दिया है.

ये छंटनी अलग-अलग स्टेज में की जा रही है और इसमें अलग-अलग पदों पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं.

दूसरी ओर, सितंबर के शुरुआती 10 दिनों में दुनियाभर में 6,300 से ज्यादा तकनीकी नौकरियों में कटौती की खबर सामने आई है.

उबर, पेपाल, जोमैटो, एप्पल और ओरेकल जैसी बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं और जहां अभी तक छंटनी नहीं हुआ है वो भी अब तैयारी कर रही हैं.

किन लोगों की गई नौकरी? भारत में सैमसंग में जो छंटनी हुई है वो टेलीविजन और घरेलू उपकरण वाले बिजनेस के डिपार्टमेंट से हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने निदेशक स्तर के अधिकारियों, टीम प्रमुखों और प्रबंधक समेत कई पदों पर काम करने वाले लोगों को हटाने का आदेश दे दिया है.

कंपनी में एक साथ सारे कर्मचारियों को नहीं हटाया जा रहा है. कर्मचारियों को अलग-अलग स्टेज में बाहर किया जा रहा है.

कुछ कर्मचारियों को तो बिना नोटिस पीरियड पूरा किए बिना ही कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है.

FD पर 8.50% का शानदार ब्याज दे रहा यह बैंक, पैसा डूबने का भी नहीं डर

कंपनी क्यों कर रही हैं छंटनी?

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बढ़ता खर्च और कारोबार पर दबाव है.

कंपनियां चाहती हैं कि कम खर्च में ज्यादा काम हो और मुनाफे पर दबाव कम किया जा सके. सैमसंग के मामले में मेमोरी चिप की कीमत काफी बढ़ गई है.

इसके अलावा रुपये की कमजोरी और कच्चे माल की बढ़ती लागत ने भी कंपनी का खर्च बढ़ाया है. दूसरी तरफ, भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में भी कमजोरी देखने को मिली है.

<p style=

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।