राजनीति

भारत को समुद्र में मिला गैस का बड़ा भंडार, ओडिशा में ONGC को मिली बड़ी कामयाबी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत को समुद्र में मिला गैस का बड़ा भंडार, ओडिशा में ONGC को मिली बड़ी कामयाबी

ओएनजीसी यानी कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. इसने बीते 18 सितंबर को समंदर में गैस का बड़ा भंडार ढूंढ़ निकाला है.

ओएनजीसी ने MN-DW18-1-H-D कुएं की खोज ओडिशा के कोणार्क तट से लगभग 43 किलोमीटर दूर 1,441 मीटर से 1,452 मीटर की गहराई में की है.

#ONGC strikes gas in the deep waters of Mahanadi Basin.

MDW-28, the maiden well of ONGC s current deepwater campaign in the Mahanadi Basin is flowing gas with encouraging rates and sustained reservoir pressure.

The campaign was launched on 25 July 2026 by Hon'ble Minister of pic.twitter.com/whAV8TubIK

Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC) (@ONGC_) September 21, 2026

84,000 करोड़ की 'समुद्र मंथन' पहल का असर

ONGC ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने 18 सितंबर को MN-DW18-1-H-D कुएं में यह खोज की है. इस कुएं की खुदाई 1,623 मीटर की तय गहराई तक की गई थी.

यह 'राष्ट्रीय अपतटीय खोज मिशन' (National Offshore Exploration Mission - Samudra Manthan) के तहत महानदी बेसिन में मिली पहली बड़ी सफलता है, जो यह साबित करता है कि भारत के पूर्वी अपतटीय (Eastern Offshore) क्षेत्रों में अभी भी ऊर्जा के ऐसे विशाल भंडार मौजूद हैं, जिनकी खोज अभी तक नहीं की जा सकी है.

ONGC ने बताया कि कुएं की खुदाई के वक्त1,441 मीटर और 1,452 मीटर की गहराई के बीच गैस मिली है. कुआं कोणार्क के तट से करीब 43 किमी दूर स्थित है.

अगर आगे की जांच और मूल्यांकन में यह खोज व्यावसायिक रूप से फायदेमंद साबित होती है, तो इस स्थिति से जल्द कमाई शुरू करने में मदद मिल सकती है.

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि कुआं तट के

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।