देश

भारत में शांति नहीं कहकर विवादों में फंसे संजय दत्त, आमिर खान ने कॉन्ट्रोवर्सी पर बोलने से किया इंकार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत में शांति नहीं कहकर विवादों में फंसे संजय दत्त, आमिर खान ने कॉन्ट्रोवर्सी पर बोलने से किया इंकार

एक्टर संजय दत्त विवादों में घिरे हुए हैं. संजय दत्त को शो 'शेखर टुनाइट' में देखा गया. ये एक पॉलिटिकल सटायर शो है.

इस शो में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें इंडिया में पहले जैसी शांति महसूस नहीं हो रही. इसके बाद संजय दत्त काफी ट्रोल हुए. विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने सफाई भी दी.

अब एक इवेंट में आमिर खान से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया.

आमिर खान से पूछा गया कि हाल ही में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें इंडिया में पीस फील नहीं होती. तो इस पर बहुत विवाद हुआ. ये सुनकर आमिर ने सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि ऐसा सवाल नहीं. इसके बाद इवेंट खत्म हुआ और वो उठकर चले गए.

इवेंट में आमिर खान ने अपने ग्रे हेयर को लेकर भी रिएक्ट किया.

उन्होंने कहा, 'कुछ समय पहले मैंने हेयरडाई बंद कर दिया.

बहुत बोर हो रहा है.' इसके बाद इवेंट में मौजूद सुभाष घई ने कहा कि देखिए जब भी आप आमिर खान को नए गेटअप में देखें, तो फिर दो साल बाद आपको पता चलेगा कि ये किसी नए कैरेक्टर के लिए था.

सुभाष घई की बात सुनकर आमिर मुस्कुराने लगते हैं.

संजय दत्त ने क्या कहा था?

संजय दत्त ने शो में मुन्ना भाई के अंदाज में कहा था, 'इस देश के लोग बहुत अच्छे और प्यारे हैं. देश में शांति होनी चाहिए. लेकिन मैं इस देश में पहले जैसी शांति फील नहीं कर पा रहा हूं.

हम सभी का खुले दिल से स्वागत करते हैं. हम बहुत कुछ दिया है. मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो वाले दिन जल्द ही वापस आ जाए.

शांति प्यार से बनती हैं और प्यार गांधीगिरी से आता है.' इसके अलावा संजय दत्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर भी तंज कसा.

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है। मेरी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।