विदेश

भारत में शिक्षा सुधार और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: शिक्षा मंत्री

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत में शिक्षा सुधार और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को भारत में शिक्षा सुधार की सबसे व्यापक और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई नीति बताया है। उन्‍होंने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान के नए शैक्षणिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।

श्री जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारत की शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक नवाचारों और भारतीय ज्ञान परंपरा की प्राचीन बुद्धिमत्ता को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर श्री जोशी ने भारतीय ज्ञान प्रणाली-आईकेएस पंचतंत्र परियोजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।