भारत में शिव नाडर बने सबसे बड़े दानवीर, 10 अमीरों में से सिर्फ 4 दिलदार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश में अमीरों की कमी नहीं है, लेकिन जब बात अपनी दौलत का हिस्सा समाज के लिए खर्च करने की आती है तो हर अमीर इस लिस्ट में शामिल नहीं हो पाता है.
EdelGive Hurun India Philanthropy List 2026 में एक बार फिर HCL के संस्थापक शिव नाडर ने बाजी मारी है. वो लगातार पांचवें साल देश के सबसे बड़े दानवीर बने हैं. उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में 2,593 करोड़ रुपए दान किए है.
इस रिपोर्ट की सबसे दिलचस्प बात ये है कि भारत के 10 सबसे अमीर लोगों में से सिर्फ चार नाम टॉप 10 दानदाताओं की सूची में शामिल हैं.
इनमें शिव नाडर, गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी और पूनावाला परिवार शामिल हैं.
बाकी छह जगहों पर ऐसे दानदाताओं ने जगह बनाई है जो देश के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में है भी नहीं.
एक साल में कितना हुआ दान?
EdelGive Hurun India Philanthropy List 2026 के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में देश के 219 बड़े दानदाताओं ने टोटल 11,554 करोड़ रुपए दान किए.
एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2024-25 में ये रकम 10,380 करोड़ रुपए थी. इस तरह दान के टोटल पैसे में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने कम से कम 5 करोड़ रुपए का दान दिया है. खास बात ये है कि टॉप-10 दानदाताओं ने अकेले 6,572 करोड़ रुपए दिए.
यानी टोटल दान का करीब 57 फीसदी हिस्सा इन्हीं 10 लोगों के खाते में रहा है.
हर दिन कितने रुपए दान करते हैं शिव नाडर?
HCL के संस्थापक शिव नाडर और उनका परिवार 2,593 करोड़ रुपए के दान के साथ पहले नंबर पर है.
उन्होंने औसतन हर दिन करीब 7.1 करोड़ रुपए दान किए. यह लगातार पांचवां साल है, जब वो देश के सबसे बड़े दानदाता बने हैं.
हालांकि, पिछले साल के मुकाबले उनके दान में 4 फीसदी की कमी आई है.
वित्त वर्ष 2024-25 में शिव नाडर और परिवार ने 2,708 करोड़ रुपए दान किए थे. उनके इस साल के टोटल योगदान में करीब 93 फीसदी हिस्सा निजी संपत्ति से आया है.
सबसे ज्यादा 1,220 करोड़ रुपए कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े कामों के लिए दिए गए.
<p s
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिव नाडर, HCL के संस्थापक, ने 2026 के लिए EdelGive Hurun India Philanthropy List में लगातार पाँचवें वर्ष भारत के सबसे बड़े दानवीर का खिताब जीता है, जिसमें उन्होंने 2,593 करोड़ रुपये दान किये। यह विषय धन के सामाजिक उपयोग और दानशीलता के मानदंडों पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि आर्थिक समृद्धि के बावजूद, समाज में धन का वितरण और दानशीलता की प्राथमिकता अलग-अलग होती है। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक हो सकता है, जिससे अधिक लोगों को समाजसेवा के प्रति जागरूकता और सक्रिय भाग