राज्य

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

07 नवम्बर 2026, देहरादून: भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयासों की सराहना की।

प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 1950 को भारत स्काउट एवं गाइड का गठन किया गया था। उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट तथा युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की भी जानकारी दी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की, जिसमें उन्होंने उन्हें स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। यह विषय स्काउट एवं गाइड आंदोलन के 100वें वर्षगांठ को मनाने के साथ-साथ राज्य के युवा विकास कार्यक्रमों को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि राज्य सरकार युवा सशक्तिकरण के लिए इस संस्था को कितनी प्राथमिकता देती है, और यह भी बताती है कि स्काउटिंग के मूल्यों को कैसे बढ़ावा दिया जा रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।