खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे भी जीत लिया है. टीम इंडिया ने तीसरा वनडे 6 विकेट से जीता. इस तरह भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर दिया.

भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की. ये सीरीज भारत की अंडर-19 टीम और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच खेली गई.

भारत की अंडर-19 टीम ने बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की.

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच 7 रन से जीता था. इसके बाद भारत की अंडर-19 टीम ने सीरीज का दूसरा मैच 103 रन से अपने नाम किया था.

ऐसे में तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम साख बचाने उतरी थी, लेकिन टीम इंडिया ने यह मैच भी जीत लिया.

बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 49.3 ओवरों में 254 रन ही बना की.

ऑस्ट्रेलिया के लिए जेड हॉलिक ने चार्ली हेंडरसन (18) के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े, जिसके बाद हॉलिक ने नील पटेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया.

हॉलिक 88 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 126 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे.

यहां से नील पटेल ने मैथ्यू लॉफ के साथ 26 रन और ब्लेक कैटल के साथ 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को दोहरे शतक के करीब पहुंचाया.

नील पटेल 71 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कैटल ने 38 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

भारतीय टीम की तरफ से मोहित उल्वा और मनल चौहान को 3-3 विकेट झटके, जबकि काव्य पटेल और आर्यन सवसाणी ने 1-1 विकेट चटकाया.

इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने 41.2 ओवरों में 255 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. कप्तान लक्ष्य रैचंदानी ने आर्यवीर सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े.

आर्यवीर 31 गेंदों में 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए. कुछ देर बाद टीम ने वीके विनीत (10) का विकेट भी गंवा दिया.

मेजबान टीम ने 89 के स्कोर तक अपने 2 विकेट ख

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत ने अंडर-19 टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3‑0 से सीरीज जीतकर अपनी युवा क्रिकेट की ताकत दिखाई। यह विषय युवा खिलाड़ियों के विकास और अंतरराष्ट्रीय अनुभव पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की युवा टीम को विश्व स्तर पर मान्यता देती है और भविष्य के वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और युवा खेलों में निवेश बढ़ाने के रूप में दिखेगा, जिससे देश में क्रिकेट के प्रति और अधिक रुचि और समर्थन मिलेगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।