विदेश

भारत के टॉप ब्रांड्स की लगातार कम हो रही वैल्यू, एक साल में 12% की गिरावट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत के टॉप ब्रांड्स की लगातार कम हो रही वैल्यू, एक साल में 12% की गिरावट

एक तरफ जहां दुनिया भर के टॉप ब्रांड्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ भारत के नामचीन ब्रांड्स की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ रही है.

हाल ही में Kantar BrandZ ने 2026 में 100 सबसे वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स की रैकिंग को लेकर एक चौंकानेवाला आंकड़ा पेश किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के शीर्ष 100 ब्रांड्स की कुल वैल्यू पिछले साल के 523 अरब डॉलर से घटकर अब 460 अरब डॉलर रह गई है.

चिंता की बात यह है कि यह बात सिर्फ एक साल की नहीं है, बल्कि पिछले 10 सालों से भारतीय ब्रांड्स की वैल्यू में लगातार कमी देखी जा रही है.

वहीं, इसके ठीक विपरीत ग्लोबल लेवल पर टॉप 100 ब्रांड्स की कुल वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 22% बढ़कर 13 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है.

यानी कि कुल मिलाकर बीते एक साल में जहां 100 सबसे बड़े भारतीय ब्रांड्स की वैल्यू में 12% की गिरावट आई है.

वहीं, इस दौरान दुनिया भर के शीर्ष 100 ब्रांडों की वैल्यू में 22% की बढ़ोतरी हुई है.

ग्लोबल 100 की लिस्ट में भारत की कौन सी कंपनियां शामिल?

किसी चीज की ब्रांड वैल्यू यह तय करती है, वह उपभोक्ताओं को किसी दूसरे ब्रांड के बजाय खुद को चुनने में कैसे प्रेरित करती है. मार्केट में एक ही सामान कई अलग-अलग ब्रांड लेवल पर बिकती है.

अगर किसी चीज की ब्रांड वैल्यू ज्यादा होगी, तो लोग अधिक कीमत चुकाकर भी उसी को खरीदने के लिए प्रेरित होंगे.

इससे पता चलता है कि आगे आने वाले समय में मार्केट में उस ब्रांड का परफॉर्मेंस कैसा रहेगा.

रैकिंग के अनुसार, 2026 में ग्लोबल टॉप 100 में भारत के तीन ब्रांड शामिल हैं- एयरटेल (नंबर 62), HDFC बैंक (नंबर 63) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (नंबर 82).

ग्लोबल लेवल पर इन भारतीय ब्रांडो की कामयाबी यह बताती है कि लंबे समय तक ब्रांड वैल्यू बनाने के लिए विदेशों में मौजूदगी कितनी जरूरी है.

इससे यह भी पता चलता है कि भारत के शीर्ष ब्रांडों को विदेशों में अपनी उपस्थिति क्यों बढ़ानी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे विदेशी कंपनियों ने किया है.

क्यों कम हो रहा भारतीय ब्रांड्स का दबदबा?

<p style="text-align: jus

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत के टॉप ब्रांड्स की वैल्यू में लगातार गिरावट के इस विषय पर चर्चा करते हुए, Kantar BrandZ की 2026 रिपोर्ट ने बताया कि 100 सबसे वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स की कुल वैल्यू 523 अरब डॉलर से घटकर 460 अरब डॉलर रह गई है, जो 12% की गिरावट दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि भारतीय ब्रांड्स वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति खो रहे हैं, जबकि विश्व के टॉप ब्रांड्स लगातार उभर रहे हैं। आम जनता पर इसका असर आर्थिक दृष्टि से स्पष्ट है—ब्रांड वैल्यू में गिरावट से निवेशकों का विश्वास कम ह

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।