भारत में त्योहारी सेल के पहले दो दिनों में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने 24 हजार करोड़ रुपये की बिक्री की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत में त्योहारी खरीदारी सीजन की शुरुआत जोरदार रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने फेस्टिव सेल के पहले दो दिनों में करीब 24 हजार करोड़ रुपए की बिक्री की है। इस दौरान ग्राहकों ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों और फैशन उत्पादों की जमकर खरीदारी की।
रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार त्योहारी सीजन के पहले दो दिनों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में लगभग छह गुना अधिक रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग विशेष रूप से मजबूत रही। टीवी, रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर ने बड़े उपकरणों की कुल बिक्री में दो-तिहाई से अधिक योगदान दिया।