भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रांची के अंतर्राष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच मुकाबला आज, स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, ‘चक दे इंडिया’ के नारे से गूंजा क्षेत्र।
Short Headline: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
09 अक्टूबर, रांची: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अब से थोड़ी देर बाद होने वाले टी-ट्वेंटी मुकाबले को लेकर रांची के जेएससीए स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दूर-दूर से मैच का आनंद लेने आए क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम वाला टी-शर्ट पहनकर और चेहरे पर तिरंगा का निशान लगाए ये क्रिकेट प्रेमी ‘चक दे इंडिया’ का नारा बुलंद कर रहे हैं। स्टेडियम के बाहर मेले जैसा माहौल है और फैंस पूरे जोश में दिख रहे हैं। सभी टीम इंडिया की जीत के दावे कर रहे हैं।