आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. आज (शनिवार) इस सीरीज का अंतिम यानी पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा.
दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी.
इस मैदान पर भी चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी, क्योंकि यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है. यहां खूब रन बनते हैं, और कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. यह सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है.
ऐसे में आज जो भी टीम जीतेगी, सीरीज उसके नाम हो जाएगी.
क्रिकेट के स्टैट्स बताने वाली वेबसाइट हाउस्टेट के अनुसार, टी20 इंटरनेशनल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.
इस फॉर्मेट में दोनों टीमें अब तक 35 बार भिड़ चुकी हैं.
इस दौरान 22 मैचों में भारत को जीत मिली है, वहीं 12 मुकाबलों में वेस्टइंडीज को जीत मिली है.
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20?
फैंस के लिए बुरी खबर है. भारत और वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 पर बारिश का साया है.
BBC वेदर के मुताबिक, शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मैच के दौरान 70 फीसद बारिश होने की संभावना है. वहीं मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले यानी शाम 5 बजे बारिश की 66 प्रतिशत उम्मीद है. शाम 6 बजे 68% बारिश आ सकती है.
मैच के दौरान भी बारिश खलल डाल सकती है. रात 8 बजे 70 प्रतिशत और रात 10 बजे 69 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को गेंदबाजों का कब्रिस्तान भी कहा जाता है. यह मैदान काफी छोटा है. ऐसे में छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच बल्लेबाजों को खूब रास आती है.
आईपीएल में भी यहां खूब रन बनते हैं. इस मैदान पर कोई भी स्कोर सेव नहीं है. आज भी यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है.
मैच प्रिडिक्शन
भले ही वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज में 2 बार टीम इंडिया को शिकस्त दे चुकी है. फिर भी प
📡 स्रोत: ABP Live Khel