देश

भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी:फॉर्म भरना आसान हुआ, टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा; साल के आखिर तक लागू होगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी:फॉर्म भरना आसान हुआ, टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा; साल के आखिर तक लागू होगी

गृह मंत्रालय ने भारतीय वीजा सिस्टम बदल दिया है। बुधवार को मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब मुख्य वीजा कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। विदेशी नागरिकों के लिए वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम भी 65-70% कम किए गए हैं।

इसका मकसद आवेदन प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, नया सिस्टम साल के आखिर तक लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी मुख्य वीजा कैटेगरी 22 से घटाकर 13 की गई थीं। उस समय सब-कैटेगरी 63 से घटाकर 49 की गई थीं। आम आदमी के लिहाज से देखें तो इसका मतलब है कि अगर आप या फिर आपके रिश्तेदार विदेश में हैं, वे भारत आना चाहते हैं तब… ई-वीजा 172 देशों के नागरिकों के लिए फिलहाल ई-वीजा 13 सब कैटेगरी के तहत जारी किए जाते हैं।

यह सुविधा 172 देशों के नागरिकों को मिलती है। पहले के टूरिस्ट वीजा का नाम अब विजिटर वीजा कर दिया गया है। विजिटर वीजा को दो सब-कैटेगरी में बांटा गया है। इन्हें V-1 और V-2 नाम दिया गया है। V-1 वीजा 30 दिन के लिए जारी होगा। इसमें कई बार एंट्री की परमिशन होगी। इसमें कारोबारी बैठक, मेडिकल परामर्श, वेलनेस रिट्रीट और कम अवधि का इलाज शामिल है।

भारतीय भाषाओं, संगीत, कला और शिल्प के कम अवधि वाले कोर्स भी इसमें शामिल हैं। V-2 वीजा लंबे समय के लिए भारत की यात्राओं के लिए होगा। इसकी अवधि तय नियमों के अनुसार एक, पांच या 10 साल होगी। V-2 में V-1 के तहत आने वाली गतिविधियां और पर्वतारोहण शामिल हैं। पर्वतारोहण के लिए 6 महीने का मल्टीपल-एंट्री वीजा जारी होगा।

मेडिकल वीजा में बदलाव मेडिकल वीजा सिस्टम में सामान्य चिकित्सा और AYUSH पद्धति से इलाज के लिए अलग प्रावधान रखे गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इससे कई परामर्श, फॉलो-अप अपॉइंटमेंट या चरणों में होने वाले इलाज के दौरान मरीजों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। मल्टीपल-एंट्री वीजा से इलाज के दौरान बार-बार आवेदन करने की जरूरत कम होगी।

AYUSH के लिए अलग प्रावधान से आवेदक सही इलाज विकल्प चुन सकेंगे। अटेंडेंट वीजा मिलने से मरीजों के साथ आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। इससे भारत में मेडिकल वैल्यू टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। स्टूडेंट वीजा की दो कैटेगरी S-1 वीजा स्कूल, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट शिक्षा के लिए होगा। S-2 व

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत सरकार ने वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मुख्य वीजा श्रेणियों को 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों को 49 से घटाकर 23 कर दिया है। टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है और आवेदन फॉर्म में 65‑70% कम कॉलम रखे गये हैं। यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे विदेशी नागरिकों को भारत आने में आसानी होगी और पर्यटन व व्यापारिक यात्राओं में बढ़ोतरी संभव है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि पर्यटक व व्यवसायी अब तेज़ और कम कागजी कार्यवाही के साथ वीजा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे यात्रा का अनुभ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।