व्यापार

भारत विकासशील से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है: उपराष्ट्रपति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत विकासशील से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है: उपराष्ट्रपति

अक्टूबर 03, नई दिल्ली: नई दिल्ली में आज पांचवां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन शुरू हुआ। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय सम्मेलन की थीम ‘प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता’ है।

सम्मेलन में करीब 30 देशों के 80 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों समेत 180 से ज्यादा नीति निर्माता, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और वित्तीय विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, व्यापार और निवेश, केंद्रीय बैंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, कृषि, जनसांख्यिकी और औद्योगिक नीति जैसे विषयों पर चर्चा होगी।केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ‘कनेक्टेड इंडिया, एम्पावर्ड फाइनेंस: एआई इकोनॉमी के लिए विश्वसनीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण’विषय पर मुख्य भाषण देंगे।

वहीं, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ की ओर से वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत की अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत विकासशील अर्थव्यवस्था से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। बाइट: सीपी राधाकृष्णन , उपराष्ट्रपति (वीडियो कैप्शन: नई दिल्ली में पांचवां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन शुरू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया उद्घाटन। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत विकासशील से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।