व्यापार

भारत-यूएई के बीच निवेश और व्यापार बढ़ाने पर मंथन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-यूएई के बीच निवेश और व्यापार बढ़ाने पर मंथन

सितंबर 28, नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 14वीं भारत-यूएई इन्वेस्टमेंट टास्क फोर्स की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि बैठक में दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार सुविधा, टैक्सेशन, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, बाजार पहुंच और स्थानीय मुद्रा में व्यापार निपटान समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीयूष गोयल ने कहा कि हाई-लेवल जॉइंट टास्क फोर्स निवेशकों के सामने आने वाली चुनौतियों और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

केंद्रीय मंत्री ने भारत और यूएई के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की नियमित मुलाकातों से द्विपक्षीय साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले एक साल में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की चार बार मुलाकात हुई है।

(बाइट- पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री )

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।