भरतपुर दौरे पर मुख्य सचिव, घना का भ्रमण कर परखी अस्पताल की व्यवस्थाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर पक्षियों की अठखेलियां देखीं। इसके बाद जनाना अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली।
भरतपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास अपने भरतपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार सुबह केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। उन्होंने घना क्षेत्र में भ्रमण कर प्राकृतिक वातावरण और विभिन्न पक्षियों की अठखेलियों का आनंद लिया। मुख्य सचिव काफी देर तक राष्ट्रीय उद्यान में रुके और वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
केवलादेव भ्रमण के बाद मुख्य सचिव जनाना अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इसके बाद मुख्य सचिव जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।