राजनीति

भरतपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भरतपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भरतपुर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने ज्योत जलाकर और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

भरतपुर, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भरतपुर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जल संसाधन मंत्री एवं भरतपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने ज्योत जलाकर और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

यात्रा यातायात चौराहे से शुरू होकर बिजली घर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा से पहले कॉलेज ग्राउंड में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया गया। वहीं, सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, राष्ट्रहित और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी तिवारी, मेयर अनुराधा सहित भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

बाइट -सुरेश रावत, प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।